सिंथिया स्कूल में आयोजित हुआ रक्षाबंधन का कार्यक्रम
हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्री प्राइमरी के बच्चों ने शिक्षकों की देखरेख में राखी बनाई। बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर राखियों की अभिभावकों ने काफी तारीफ की। साथ ही शिक्षकों ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व के विषय में बताया। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित कराए कार्यक्रम को लेकर कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को भारतीय त्योहारों के प्रति जानकारी मिलेगी और वह महत्व को समझ पाएंगे।
