Sun. Oct 4th, 2026

हल्द्वानी में दोपहर बाद खिली धूप

हल्द्वानी। मौसम ने रविवार को करवट बदल ली। सुबह से दोपहर तक हल्द्वानी सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे। लेकिन दोपहर बाद धूप खिलने से गर्मी में इजाफा हो गया। आईएमडी के अनुसार हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, वेदर फोरकास्ट के अनुसार 11 अगस्त तक विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार जिले में नैनीताल-भावली मार्ग बंद है। इसके अलावा देर शाम तक मलबा आने से बंद हुई जिले की 4 सड़कों को खोल दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed