Sun. Oct 4th, 2026

पेरिस सेंट जर्मेन की जीत में नेमार के दो गोल, मोंटपेलियर को 5-2 से हराया, मेसी नहीं कर सके गोल

नेमार और स्ट्राइकरों के शानदार प्रदर्शन से पेरिस सेंट जर्मेन क्लब ने फ्रेंच लीग फुटबॉल मैच में मोंटपेलियर पर 5-2 से जीत हासिल की। वहीं, ग्रोइन चोट से वापसी कर रहे किलियन एम्बापे ने गोल कर खाता खोला लेकिन पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए। नेमार ने शनिवार को दो गोल दागे जिससे उनके दो लीग मैचों में तीन गोल हो गए हैं। लियोनल मेसी मुकाबले में कोई गोल नहीं कर सके।

सेंटरबैक फालाये साको ने एम्बापे के शॉट की दिशा बदलने का प्रयास किया लेकिन 39वें मिनट में वह आत्मघाती गोल कर बैठे और पीएसजी का खाता खुल गया। नेमार ने 43वें मिनट में पेनल्टी से गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया और फिर उन्होंने इसके बाद 51वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया।
एम्बापे ने 69वें मिनट में और रेनाटो सांचेज ने 87वें मिनट में गोल दागे। मोंटपेलियर के लिए वाहबी खाजरी ने 58वें मिनट में और एंजो जियानी चाटो एमबयायी ने (90+2वें मिनट में) गोल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed