Fri. Oct 2nd, 2026

अरुण और साहिल का इंडियन फुटबॉल लीग के लिए चयन

राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड़ में पढ़ते कक्षा नौ के छात्र अरुण थापा और साहिल रावत का चयन भाईचुंग भुटिया फुटबॉल क्लब दिल्ली की टीम में हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सुनील रावत ने बताया कि 28 अगस्त से खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली अंडर-15 इंडियन फुटबॉल लीग में दोनों खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। अरुण, साहिल समेत पांच खिलाड़ियों ने 20 जुलाई को हरियाणा स्थित फुटबॉल अकादमी में शारीरिक दक्षता टेस्ट पास किया। इसके पश्चात तीन अगस्त को कौशल परीक्षा में इन दोनों का चयन हुआ।
पांच अगस्त को दिल्ली में टीडब्लू-3 मेडिकल टेस्ट पास कर टीम में अपनी जगह बनाई। अरुण और साहिल फिलहाल फुटबॉल शिविर का हिस्सा हैं और आगामी 1 सितंबर को अपना पहला मुकाबला खेलेंगे। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय युवा सर्टिफाइड कोच ऋतिक नेगी को दिया। बताया कि ऋतिक नेगी उन्हें अप्रैल माह से निशुल्क प्रशिक्षण देते हुए निरंतर उनका मार्गदर्शन कर रहे थे। जिला ओलंपिक संघ और शहीद मुकेश बिष्ट खेल अकादमी ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed