Fri. Aug 14th, 2026

वेदनी बुग्याल के संरक्षित तीन किलोमीटर क्षेत्र में खिले हैं रंग बिरंगे फूल

वेदनी बुग्याल पर्यटकों के लिए पसंदीदा स्थान है लेकिन यहां लगातार पर्यटकों के आने के कारण यहां फूल बेहतर मात्रा में नहीं खिल पा रहे थे। वन विभाग ने जब वेदनी क्षेत्र के तीन किमी क्षेत्र को संरक्षित कर दिया तो यहां अब वेदनी बुग्याल रंग बिरंगे फूलों से महकने लगा है।

11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित कई किलोमीटर क्षेत्र में फैली मखमली घास व रंगबिरंगे फूलों से भरा यह वेदनी बुग्याल बड़ा सुकून देता है। इस बार वेदनी बुग्याल में रंग बिरंगे फूल खिले हैं। पहली बार वेदनी में सैकड़ों की संख्या में फूल दिखने को मिलेंगे। इस साल वन विभाग की ओर से वेदनी में तीन किमी के दायरे में अपने कर्मचारियों को नियमित रूप से इस बुग्याल की देखरेख के लिए तैनात किया। साथ ही यहां तारबाड़ की गई, पालतू जानवरों के चुगान पर प्रतिबंध लगा दिया। इसकी का नतीजा रहा कि वेदनी में बेहद सुंदर फूल खिले हैं। वहीं वन विभाग देवाल के रेंज अधिकारी टीएस बिष्ट ने बताया कि वेदनी बुग्याल का तीन किलोमीटर क्षेत्र संरक्षित किया गया है। इसकी नियमित देखरेख की जाती है। इस साल सैकड़ों की संख्या में रंग बिरंगे फूल खिले हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed