Sat. Jun 13th, 2026

आइटीआइ में रिक्त सीटों पर प्रवेश 30 तक

जिले के आइटीआई संस्थानों में एनसीवीटी मान्यता प्राप्त विभिन्न व्यवसायों में ऑनलाइन व स्पॉट काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश के बाद कुछ सीटें रिक्त रह गई हैं। जिनमें छात्र 30 अगस्त मंगलवार तक पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश ले सकते हैं।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य निरंजन खुगसाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद के सभी छह संस्थानों में विभिन्न व्यवसायों में ऑनलाइन एवं स्पॉट काउंसलिंग के पश्चात अवशेष रिक्त सीटों के सापेक्ष पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 28 से 30 अगस्त 2022 के मध्य प्रवेश प्रक्रिया गतिमान है। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वे भी इस चरण में काउंसलिंग के पात्र होंगे। जनपद में संस्थानवार विभिन्न व्यवसायों में रिक्त सीटों में आईटीआई बड़कोट में कोपा, मैकेनिकल मोटर व्हीकल, फिटर, विद्युतकार, इलेक्ट्रानिक्स मैके., वायरमैन वैल्डर, आशुलिपि-हिन्दी एवं स्वीइंग टेक्नो. की 102 सीटें, आईटीआई मोरी में स्वीइंग टैक्नो. की 17 सीटें, आईटीआई पुरोला में मै. मोटर व्हीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स इत्यादि की 42 सीटें, चिन्यालीसौड़ में 42 सीटें, डुंडा में 17 सीटें तथा उत्तरकाशी में फिटर, इलैक्ट्रानिक्स इत्यादि की 39 सीटें रिक्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *