Sat. Nov 21st, 2026

खेल दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय रोशनाबाद में जिला स्तरीय ओपन महिला-पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

रविवार को महिला वर्ग में हॉस्टल हरिद्वार बी तथा ब्ल्यू के मध्य खेला गया। जिसमें हॉस्टल बी 4-0 से विजयी रहा। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला महिला हॉस्टल ए तथा हैर्जड के मध्य खेला गया, जिसमें महिला हॉस्टल ए 5-1 से विजयी रही। प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला पुरुष वर्ग में रोशनाबाद स्टेडियम तथा रोशनाबाद क्लब के मध्य खेला गया, जिसमें 2-1 से रोशनाबाद क्लब विजयी रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक विजय पाल, पीएस कण्डारी, सुमित चौहान, विकास थे। इस अवसर जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार उपक्रीड़ा अधिकारी, शिखा बिष्ट, विजय पाल, रविंद्र कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *