Fri. Nov 20th, 2026

उचित पोषण है स्वस्थ शरीर एवं प्रफुल्लित चित का आधारः डॉ. वन्दना गोयल

महाविद्यालय में इनर व्हील क्लब आफ हरिद्वार द्वारा यूथ हेल्थ लीविंग पर कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को स्वस्थ जीवन जीने के बारे में जानकारी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम की की-नोट स्पीकर डॉ. वन्दना गोयल ने यूथ हेल्थ लिविंग पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि उचित पोषण ही स्वस्थ शरीर एवं प्रफुल्लित मन का आधार है। यह तभी सम्भव है जब आप एक स्वस्थ जीवनशैली दिनचर्या के साथ जीवन में अच्छी आदतों को अपनाएंगे, क्योंकि हमारे जीवन की अधिकांश गतिविधियां आदतन ही घटित होती हैं। अच्छी आदतें आपकी आत्मछवि और सम्मान को बढ़ाती है। कहा कि अपनी उम्र के अनुसार ही मनुष्य को व्यायाम करना चाहिए। जिसमें सूर्य नमस्कार, डांसिंग, वॉकिंग आदि सम्मिलित हैं। उन्होंने कहा कि कार्बोहाइट्रेड, प्रोटीन, फेट्स, मिनरल, विटामिन्स, फाइबर, जल आदि सभी का तालमेल स्वस्थ्य जीवन चर्या के लिए महत्वपूर्ण है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि स्वस्थ और दीर्घायु के लिए शारीरिक सक्रियता बहुत आवश्यक है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से कम से कम तीस मिनट तक व्यायाम करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन रुचिता सक्सेना ने किया। इस मौके पर डॉ. पायल मित्तल, इन्दू मिश्रा, कनुप्रिया मिश्रा, प्रियंका पाण्डेय, डॉ. तेजवीर सिंह तोमर, डॉ.. नलिनी जैन, विनय थपलियाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *