Mon. Jul 13th, 2026

समाज कल्याण विभाग का शिविर लगाया जाए

समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ दिलाने के लिए नगर पालिका सभागार में शिविर लगाने की मांग की गई है। शुक्रवार को इस आशय का ज्ञापन सारथी फाउंडेशन की ओर से समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि पछुवादून क्षेत्र में विधवा, वृद्धावस्था, विकलांग पेंशन से कई पात्र लोग वंचित हैं। शारीरिक अक्षमता के चलते कई लोग देहरादून के कार्यालयों का चक्कर काटने में असमर्थ हैं। लिहाजा सभी पात्र लोगों को समाज कल्याण की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए नगर पालिका सभागार में शिविर लगाया जाना जरूरी है। ज्ञापन सौंपने वालों में योगेश वर्मा, मोहन सिंह रावत, रणजीत कौर, कशिश, प्रदीप तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed