Sat. Apr 25th, 2026

एनसीसी कैडेट ने स्वच्छता अभियान चलाया

नैनीताल: नेशनल कैडेट कोर की यूनिट 79 यूके बटालियन नैनीताल ने पुनीत सागर अभियान के तहत रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया। डीएसबी परिसर के एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया और मेजर राजेश सिंह अधिकारी पार्क से होते हुई नैनी झील के आसपास का इलाका साफ किया। कमांडिंग ऑफिसर 79 यूके बटालियन, कर्नल अजय सिंह ने अपने परिवेश को साफ रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मेजर एचसीएस बिष्ट, सूबेदार महिपाल सिंह, सूबेदार केशव राज भट्ट, हवलदार मनोहर सिंह, हवलदार ललित मोहन तिवारी, सीनियर अंडर ऑफिसर गौरव महरा, सीनियर अंडर ऑफिसर आस्था पाठक व कैडेटों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *