Thu. Nov 26th, 2026

नैनीताल का सेंट जोसेफ्स कालेज देश के शीर्ष तीन स्कूलों में शामिल

नैनीताल। विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नैनीताल के प्रसिद्ध सेंट जोसेफ कॉलेज को उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ और भारत के दूसरे नंबर का विद्यालय घोषित किया गया है। बंगलुरुमें आयोजित समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो को इस उपलब्धि के लिए पुरस्कार दिया गया।

विद्यालय प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक एजूकेशन टुडे डॉट का संस्था की ओर से वर्ष 2022 के लिए सर्वे किया गया था। इसमें विद्यालय के पठन-पाठन, पुस्तकालय, क्रीड़ा गतिविधि, परीक्षा परिणाम, छात्रावास सुविधा समेत विभिन्न बिंदुओं पर सर्वे किया गया। संस्था से सर्वे के आधार पर परिणाम घोषित किए हैं। इसमें सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल को भारत में नंबर दो और उत्तराखंड में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय घोषित किया गया है। विद्यालय को देश में लड़कों के टॉप थ्री डे-कम-बोर्डिंग स्कूल की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। इसके लिए संस्था की ओर से प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो को बंगलुरु बुलाया गया जहां समारोह में उन्हें पुरस्कृत किया गया। सेंट जोसेफ को पुरस्कार मिलने पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने खुशी व्यक्त की है। अन्य विद्यालयों की ओर से भी विद्यालय को शुभकामनाएं दी जा रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed