राजकीय शिक्षक संघ: कुमाऊं मंडल अधिवेशन के लिए तिथि प्रस्तावित
हल्द्वानी। नगर निगम सभागार में रविवार को राजकीय शिक्षक संघ प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से प्रांतीय अधिवेशन फरवरी 2023 के प्रथम सप्ताह में कराने की घोषणा की गई।
प्रांतीय महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माजिला ने कुमाऊं मंडल अधिवेशन के लिए 20 और 21 दिसंबर की तिथि प्रस्तावित की। साथ ही प्रांतीय अधिवेशन को फरवरी 2023 प्रथम सप्ताह में कराने की घोषणा की। वक्ताओं ने पदोन्नति का मामला जोर-शोर से उठाया। निर्णय लिया कि फिलहाल तदर्थ पदोन्नति के लिए प्रयास किए जाएंगे। कहा कि विभाग की ओर से उच्च न्यायालय में छात्र हित को देखते हुए जो याचिका दायर की जा रही है। उसमें छात्र हित और शिक्षकों का ध्यान रखते हुए शिक्षक संघ भी तृतीय पक्ष के रूप में अपना पक्ष रखेगा। इस दौरान बैठक में विभिन्न जिलों से आए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
दूसरे सत्र में ब्लॉक, जिला, मंडल शाखा के गठन और मंडलीय अधिवेशन व प्रांतीय अधिवेशन पर चर्चा की गई। सभी जिलों में शीघ्र अधिवेशन कराने की मांग की गई।
बैठक में प्रांतीय कोषाध्यक्ष अनूप चौधरी, प्रांतीय प्रवक्ता सुंदर कुंवर, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विजय गोस्वामी, मंडल मंत्री डॉ. कैलाश टोलिया, मंडल संयुक्त मंत्री रवि शंकर गुसाईं, जिलाध्यक्ष नैनीताल विवेक पांडेय, जिला मंत्री नमीता पाठक, जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़ भूपेंद्र भंडारी, जिला मंत्री अल्मोड़ा भूपेंद्र चिलवाल, जिला मंत्री यूएस नगर अरविंद चौधरी, डॉ. दिनेश जोशी, गिरीश जोशी, डॉ. गोकुल मर्तोलिया, जगदीश बिष्ट, दीपक सनवाल, दिनेेश पंत, मदन गिरी गोस्वामी, हरीश पाठक आदि मौजूद रहे।
