रामनगर के आयुष कोटवाल शास्त्रीय गायन में प्रथम
रामनगर (नैनीताल)। राज्य स्तरीय कला उत्सव में एमपी इंटर कॉलेज के छात्र आयुष कोटवाल ने शानदार प्रस्तुति से शास्त्रीय गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
राज्य स्तरीय कला उत्सव छह से आठ दिसंबर तक किसान भवन देहरादून में हुआ। इसमें नैनीताल से 20 छात्र-छात्राओं ने टीम प्रभारी कृष्ण कुमार फुलेरा प्रवक्ता एमपी इंटर कॉलेज के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में एमपी इंटर कॉलेज के आयुष कोटवाल ने शास्त्रीय गायन में प्रथम, वेदांत उप्रेती ने शास्त्रीय वादन में द्वितीय और सपना तड़ियाल ने एकल अभिनय में प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों को शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयुष कोटवाल इससे पहले कुछ रियलिटी शो और अन्य संगीत प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत हो चुके हैं। उनकी उपलब्धि पर प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, विधायक प्रतिनिधि गणेश रावत, प्रकाश कोटवाल, प्रबंधक विनय जिंदल, यशपाल रावत ने बधाई दी है
