Mon. Oct 5th, 2026

स्कूल शिक्षा परिषद रैंकिंग:सीकर पिछले चार महीने से 5वें स्थान पर

सीकर नवंबर की स्कूल रैंकिंग में सीकर जिला 195.63 स्काेर के साथ 5वें स्थान पर है। जिले की तीन से चार माह से लगातार रैंकिंग 5वें स्थान पर ही बनी हुई है। पहले सीकर जिला तीसरे स्थान पर रहा था। इस शैक्षणिक सत्र में तय टारगेट 10% नामांकन बढ़ाने के बजाय जिलेभर के एलीमेंट्री व सैकंडरी डिपार्टमेंट के एक हजार सरकारी स्कूलाें में 29261 स्टूडेंट्स का नामांकन घट गया। पीईईओ, सीबीईओ व अन्य अधिकारी ज्ञान संपर्क पोर्टल पर सूचनाएं अपलाेड नहीं कर रहे हैं।

ब्लाॅक की रैंकिंग कम रहने पर खंडेला सीबीईओ सुल्तान पालीवाल, श्रीमाधाेपुर सीबीईओ मालीराम रैगर और लक्ष्मणगढ़ सीबीईओ रामनिवास शर्मा काे नाेटिस जारी किया है। पीईईओ काे भी नाेटिस दिए जा रहे हैं।

समग्र शिक्षा के एडीपीसी रिछपाल सिंह ने बताया कि इसमें शाला दर्पण पर जिले के स्कूलों में समुदाय से राशि प्राप्त करने वाले स्कूलों की संख्या की फीडिंग, ज्ञान संपर्क पोर्टल में प्राप्त राशि, बिजली, पानी की सुविधा से जुड़े स्कूल समेत अन्य पैरामीटर वाले बिंदुओं को अपलोड करना होता है।

अधिकारी शाला दर्पण पाेर्टल पर रिकाॅर्ड अपडेट नहीं कर रहे हैं। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की रैंकिंग में 202.28 अंकाें के साथ बूंदी पहले स्थान पर रहा है। जयपुर 200.60 अंकाें के साथ दूसरे, श्रीगंगानगर 199.34 अंकाें से तीसरे और चूरू 197.59 अंकाें के साथ चाैथे स्थान पर रहा है।

सीडीईओ रामचंद्र पिलानियां ने बताया कि जिन ओ ने ग्राउंड पर कार्य नहीं किया है, उन्हें कारण बताओ नाेटिस देंगे। लापरवाही बरतने वाले पीईईओ काे भी नाेटिस दिए जा रहे हैं। बेसिक प्रोफाइल, कार्मिकों की संख्या, नामांकन की स्थिति, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, खेल मैदान सहित 44 बिंदुओं के आधार पर रैंकिंग तय होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed