Thu. Jun 11th, 2026

कपकोट अस्पताल का पुराना भवन ध्वस्त न करने पर डीएम नाराज

बागेश्वर/कपकोट। डीएम अनुराधा पाल ने कपकोट सीएचसी के पुराने भवन को बजट आवंटन के बाद भी ध्वस्त न करने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने भवन को शीघ्र ध्वस्त कर उक्त भूमि पर लैब, होम्योपैथिक, आयुष कक्ष और कैंटीन स्थापित करने के लिए डीपीआर प्रस्तुत करने के निर्देश प्रभारी सीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया को दिए हैं।

कपकोट भ्रमण के दौरान डीएम ने सीएचसी में पैथोलॉजी लैब, ओटी, लेबर रूम, जन औषधि केंद्र और अस्पताल के नए भवन का निरीक्षण किया। अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं पर खुशी जताई। कक्षा एक, दो में रबड़ इंटरलॉकिंग मैट, डिजिटल स्मार्ट इंटरेक्टिव पैनल देने की घोषणा की। प्रधानाध्यापक केडी शर्मा ने स्कूल के लिए कलर फोटोकॉपी मशीन आदि उपलब्ध कराने के साथ ही पुराने बीआरसी भवन को ध्वस्त कराने का अनुरोध किया। वहां पर एसडीएम मोनिका, तहसीलदार पूजा शर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जितेश कुमार आदि थे।
विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
कपकोट। कपकोट में अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम ने विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उस, दौरान विभागीय अधिकारियों ने कपकोट क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *