Thu. Aug 20th, 2026

ग्रामीणों के साथ बेहतर तालमेल से करेंगे काम

भीमताल। जिले के राजस्व पुलिस में शामिल रहे ओखलकांडा ब्लॉक के गांवों को रेगुलर पुलिस में हस्तांतरित कर दिया गया है। रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित होने के साथ ही खनस्यू में खोले गए पुलिस थाने में थानाध्यक्ष और पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। थानाध्यक्ष भुवन राणा ने कार्यभार संभालने के बाद प्रेस वार्ता कर कहा कि ओखलकांडा और खनस्यू क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ तालमेल बनाकर कानून व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। राणा ने कहा कि जल्द स्थानीय ग्रामीणों, व्यापारियोंए वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा कर समस्याओं को हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा, यातायात व्यवस्था, अपराध पर अंकुश लगाने के लिए काम करेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से पुलिस को सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed