यूकेलिप्टिल की लकड़ी पकड़ी
रामनगर। बन्नाखेड़ा के बाजपुर मार्ग पर वन कर्मियों ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी। उसमें अवैध से यूकेलिप्टस की लकड़ी ले जाई जा रही थी। वहीं गुलजारपुर क्षेत्र में तीन डंपर को अवैध खनन में पकड़ा।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि एसडीओ प्रदीप धौलाखंडी के नेतृत्व में वन कर्मियों ने बन्नाखेड़ा, बाजपुर मार्ग पर मानकी घाट से एक ट्रैक्टर ट्राली में यूकेलिप्टस की लकड़ी पकड़ी। जिसके पकड़ते हुए गुलजारपुर वन परिसर में खड़ा लिया गया। वहीं गुलजारपुर क्षेत्र में तीन डंपर अवैध खनन में सीज किए गए। टीम में रामनगर रेंजर देवेंद्र सिंह रजवार, वन दरोगा मोहन चंद्र पांडेय, मो. इमरान, चंद्र दत्त पांडेय, डिप्टी रेंजर हरिशंकर रावत आदि रहे।
