Sun. Nov 22nd, 2026

छावनी परिषद चुनाव में इस बार वार्ड तीन और सात महिला आरक्षित

रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद चुनाव के लिए कैंट कार्यालय ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। 30 अप्रैल को प्रस्तावित चुनाव के लिए इस बार वार्ड नंबर तीन और सात को महिला आरक्षित घोषित किया गया है जबकि वार्ड नंबर दो पहले से ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। रक्षा मंत्रालय की ओर से 17 फरवरी को चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद से ही चुनाव की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अंतिम तिथि चार मार्च निर्धारित की गई है। 28 मार्च को नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी नागेश पांडेय ने बताया कि मार्च में मतदाता सूची में नाम चढ़ाने, छावनी परिषद अध्यक्ष या उनके प्रतिनिधि की ओर से उठाई जाने वाली आपत्ति पर सुनवाई, आपत्तियों पर अपील दायर करने की अवधि, निर्वाचक सूची में शामिल किए गए नए नामों के प्रकाशन सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। 28 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

इसी दिन शाम पांच बजे से नामांकन पत्रों की जांच भी की जाएगी। यह प्रक्रिया 31 मार्च को भी जारी रहेगी। नामांकन में कोई खामी होने पर छावनी अध्यक्ष इसके खिलाफ तीन अप्रैल को अपील कर सकते हैं। अप्रैल में प्रत्येक वार्ड में जो भी सदस्य निर्विरोध चुने जाएंगे, शाम पांच बजे उनकी सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *