Sun. Aug 2nd, 2026

बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने बृहस्पतिवार को शपथ ली। पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान अधिवक्ताओं के मुद्दों और विकास कार्यों में तेजी लाने पर चर्चा की गई।

विधि भवन के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि जिला जज प्रदीप पंत और बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन मनमोहन लांबा भी मौजूद रहे। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिसौदिया, सचिव राजबीर सिंह बिष्ट, सहसचिव कपिल अरोड़ा, ऑडिटर ललित भंडारी, पुस्तकालय अध्यक्ष आरएस भारती व कार्यकारिणी सदस्य राहुल अमोली, दीपक कुमार त्यागी, अनिल कुमार, अजय कुमार, आराधना चतुर्वेदी शामिल रहे।
नवनियुक्त अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान प्रकाश टी पाल, प्रेमचंद्र शर्मा, संजीव शर्मा, शिवा वर्मा, सिद्धार्थ पोखरियाल, सुरेंद्र पुंडीर, योगेंद्र तोमर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed