दून-नईदिल्ली जनशताब्दी पांच, शताब्दी दो घंटे देरी से हुई रवाना
सहारनपुर मेरठ रेलखंड पर देवबंद के पास रेलवे की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह पांच बजे के बजाय पांच घंटे देरी से दस बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो पाई। वहीं, देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस भी दो घंटे देरी से रवाना की गई। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि देवबंद के पास निर्माण कार्यों के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। जनशताब्दी के अलावा देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस भी निर्धारित समय शाम चार बजकर 55 मिनट की जगह शाम छह बजकर 45 पर रवाना हो पाई। उन्होंने बताया कि तीन माह बाद संचालित की जा रही हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस भी चार घंटे की देरी से देहरादून पहुंची। ऐसे में ट्रेन को उसके निर्धारित समय रात दस बजे की जगह रात साढ़े 12 बजे देहरादून से हावड़ा के लिए रवाना किया गया
