Thu. Nov 19th, 2026

अभय का राष्ट्रीय गणित चैलेंज प्रतियोगिता के लिए चयन

खटीमा। आर्य भट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता के राष्ट्रीय स्तर के लिए सराफ पब्लिक स्कूल के अभय का चयन हुआ है। अभय देहरादून रीजन से प्रथम 100 प्रतियोगियों में शामिल है। 15 दिसंबर को विद्यालय में आयोजित परीक्षा के प्रथम चरण में प्रतिभाग कर अभय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय चरण में देहरादून रीजन से अभय को प्रथम 100 विद्यार्थियों में स्थान मिला। अब अभय को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अभय की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *