Sat. Aug 8th, 2026

सैयद आसिफ अली ने काशीपुर का नाम किया रोशन

काशीपुर। मुरादाबाद एडवांस इंडिया फिटनेस बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन कांट की ओर से बीते दिन मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड स्तरीय बॉडी शो प्रतियोगिता में काशीपुर के सैयद आसिफ अली ने 60 से 65 किलो वजन में काशीपुर का नाम रोशन करते हुए कांस्य पदक जीता। उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कांठ जिला मुरादाबाद में किया गया था। जिसमें 65 बॉडी बिल्डर्स ने प्रतिभाग किया। सैयद आसिफ अली का मिस्टर यूपी थर्ड प्लेस मिस्टर इंडिया फाइनल में चयन हुआ है। सुरेश शर्मा समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed