विधि विभाग ने किए शोधार्थी और कर्मचारी सम्मानित
गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर में विधि विभाग की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि विभाग के छात्रों ने चार शिक्षकों, दो शोधार्थियों, दो सफाई कर्मचारियों व दो परिसर के कर्मचारियों को सम्मानित किया।
समारोह का उद्घाटन परिसर निदेशक प्रो. प्रभाकर बडोनी ने किया। उन्होंने कहा कि विधि विभाग में शिक्षकों को सम्मानित किए जाने का कार्यक्रम 33 वर्ष बाद हुआ है। विभागाध्यक्ष प्रो. सुभाष गुप्ता ने कहा कि छात्रों को सकारात्मक कार्यशैली को सार्वजनिक जीवन में भी आत्मसात करना होगा। प्रो. राम प्रकाश ने छात्रों के आयोजन की सराहना की।
समारोह में छात्रों ने परिसर निदेशक प्रो. प्रभाकर बडोनी, विभागाध्यक्ष प्रो. सुभाष गुप्ता, प्रो. राम प्रकाश, असिस्टेंट प्रोफेसर मुकेश रावत, शोधार्थी सोना धनगर, मीनाक्षी कुकरेती को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सफाई कर्मचारी सोनू, मोनम, सुनील व केवलानंद को भी सम्मानित किया गया। समारोह के आयोजन में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आस्कर रावत, रोशन झा, नवीन चमोली, अंकित थपलियाल, मोहित नौटियाल, विपिन रावत आदि ने अहम भूमिका निभाई
