Mon. Jul 13th, 2026

गढ़वाल विवि का चौरास परिसर बना सीयूईटी (यूजी) का परीक्षा केंद्र

सीयूईटी (संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा)-यूजी में शामिल हो रहे छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास परिसर में सीयूईटी- स्नातक (यूजी) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) ने केंद्र आवंटित कर दिया है। सोमवार को पहले दिन 31 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा दी। अब उम्मीद है कि सीयूईटी (पीजी) में भी यही हो जाएगी। इससे यहां के छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने उत्तर प्रदेश के मेरठ, बरेली व मुज्जफरनगर सहित अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

इस बार एनटीए ने सीयूईटी (यूजी) के लिए श्रीनगर में केंद्र बनाने के बजाय दूसरे परीक्षा केंद्र बना दिए थे। इससे छात्र-छात्राओं को देहरादून, हल्द्वानी या अन्य शहर जाना पड़ रहा था जबकि गढ़वाल विवि की ओर से गत मई के तीसरे सप्ताह में परीक्षा के लिए पूरी तैयारी कर दी गई थी। इसके लिए चौरास परिसर स्थित कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में कंप्यूटर लैब में परीक्षा की व्यवस्था की गई थी लेकिन एनटीए की ओर से हरी झंडी नहीं दी गई। एनटीए केंद्र मंजूरी की लगातार तिथि आगे खिसकाता रहा।

तीन सप्ताह की लंबी इंतजारी के बाद आखिरकार एनटीए ने आखिरी दौर में सीयूईटी (यूजी) के लिए चौरास परिसर को केंद्र के रूप में मान्यता दे दी। कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. वाईपी रैवानी ने बताया कि परीक्षा तीन शिफ्टों में हो रही है। उन्होंनेे बताया कि सीयूईटी (पीजी) के लिए परीक्षा केंद्र बदलवाने हेतु छात्र-छात्राएं एनटीए को मेल कर परीक्षा केंद्र 34033 (चौरास परिसर) आवंटित करने की मांग कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *