Wed. Sep 9th, 2026

जिला अस्पताल का 1.16 करोड़ की लागत से होगा विस्तार

पिथौरागढ़। बीडी पांडे जिला अस्पताल का विस्तार किया जाएगा। आरडब्लूडी ने इसके लिए 1.16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्रशासन को सौंपा है।विस्तार के बाद अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी कक्ष, प्रतीक्षालय का निर्माण किया जाएगा।

जिला योजना से आरडब्लूडी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के समीप खाली भूमि पर निर्माण किया जाएगा। 1.16 करोड़ की लागत से चार ओपीडी, एक प्रतीक्षालय, टॉयलेट, 10 बेड का इमरजेंसी वार्ड, डॉक्टर का चेंजिंग रूम आदि बनेंगे। इसके अलावा अस्पताल के पुराने पीएमएस भवन और नए भवन को जोड़कर एक हॉल का रूप दिया जाएगा। चार ओपीडी कक्षा बनने से चिकित्सकों को कक्ष की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मरीजों के लिए भी उपचार कराना आसान हो जाएगा। आरडब्लूडी के अपर सहायक अभियंता दीपक कुमार ने बताया प्रस्ताव प्रशासन को दिया गया है। जिला योजना से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed