रिधिमा ने जीता फर्स्ट रनरअप का खिताब
अल्मोड़ा। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। वह अपना मुकाम ढूंढ ही लेती है। इसका उदाहरण न्यू इंदिरा कॉलोनी में रहने वाली 11 साल की रिधिमा बिष्ट है। रिधिमा ने टीवी शो इंडियाज टैलेंट फाइट सीजन दो के ग्रैंड फिनाले के जूनियर ग्रुप में फर्स्ट रनरअप का खिताब जीता है।
रिधिमा ने इस डांस प्रतियोगिता का ऑनलाइन ऑडिशन दिया। देहरादून में मेगा ऑडिशन में सफल होने के बाद उनका चयन ग्रैंड फिनाले मुकाबले के लिए हुआ। प्रतियोगिता में असम, बरेली, महाराष्ट्र और आगरा से 5 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें रिधिमा फर्स्ट रनरअप रहीं। एलआईसी में कार्यरत उनके पिता धर्मेंद्र बिष्ट ने बताया कक्षा पांच में पढ़ने वाली उनकी बेटी को बचपन से ही डांस का शोक रहा है। बताया कॉरियोग्राफर नीमा आर्या से डांस का प्रशिक्षण लेकर वह कई क्लासिक डांस की प्रतियोगिताएं जीत चुकी हैं।
