Mon. Jul 13th, 2026

शिक्षकों के बिना विद्यार्थी कैसे बनेंगे डॉक्टर, इंजीनियर

अल्मोड़ा। जिले के स्याल्दे विकासखंड के अंतर्गत जीआईसी कनमूंगाकिचार में गणित और विज्ञान के शिक्षक न होने से विद्यार्थियों के डॉक्टर, इंजीनियर बनने का सपना पूरा नहीं हो रहा है। आलम ये है कि एलटी संवर्ग के शिक्षक इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को गणित पढ़ा रहे हैंं।

विद्यालय में कनमूंगाकिचार समेत आसपास के गांवों के 100 से अधिक विद्यार्थी पढ़ने आते हैं लेकिन शिक्षकों की कमी के चलते उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। हालात यह हैं कि गणित और भौतिक विज्ञान प्रवक्ता का पद 2005, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान प्रवक्ता का पद 2017, भूगोल प्रवक्ता का पद 2020 से रिक्त है। तीन विषयों में ही अतिथि शिक्षक हैं जबकि गणित और भौतिक विज्ञान पढ़ाने के लिए कोई प्रवक्ता भी नहीं है। जिससे विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान की पढ़ाई करने में दिक्कतें आ रही हैं।

अल्मोड़ा। विद्यालय में विद्यार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह और फर्नीचर नहीं है। कक्षा छह और 11 की कक्षाएं बरामदे में चल रही हैं। विद्यालय में चाहरदीवारी भी नहीं बनी है। जिससे लावारिस जानवर विद्यालय परिसर में घुस आते हैं।

 जीआईसी कनमूंगाकिचार में शिक्षकों के खाली पदों की सूचना निदेशालय को भेजी गई है। रिक्त पदों पर नियुक्ति शासन से ही संभव है। -वंदना रौतेला, खंड शिक्षाधिकारी, स्याल्दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed