Wed. Jun 17th, 2026

आखिरकार मिल गया कमिश्नर का डोगी

 मेरठ। रविवार की शाम सात बजे से मडंलायुक्त सेल्वा कुमारी वी का लापता साइबेरियन हस्की ब्रीड डॉगी आखिरकार मिल ही गयी। करीब चौबीस घंटे के बाद सोमवार की शाम को पांडव नगर में मिला। मडंलायुक्ता का डोगी मिलने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

रविवार को मडंलायुक्त नोएडा में सीएम की बैठक में शामिल होने के लिए गयी थी वापस लौटी तो उनका साइबेरियन डॅागी की गायब होने के बारे में पता । इसके बाद निगम व पुलिस की टीमें लगातार उसे तलाश करने में जुटी थी। दिन भर टीमें घर-घर डॉगी को तलाश करती रही। इतना ही नहीं उसकी तस्वीर लेकर लोगेां से जानकारी ली। अंतिम क्षण में सीसीटीवी की फूटेज का सहारा लिया गया। उसकी लोकशन पाडंव नगर में मिली तो टीमें वहां के लिए रवाना हो गयी। कमिश्नर आवास से पांडव नगर की दूरी दो किलोमीटर है। वहां पर मडंलायुक्त को डॉगी दिखाई दिया तो उनके चेहरे की चमक बिखर गयी। आनन फानन में उसे कमिश्नरी आवास पर लाकर छोड गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed