Sun. Apr 26th, 2026

सवा लाख रूपये का इनामी बदमाश को एटीएफ ने किया ढे

 लखनऊ, यूपी पुलिस के लिए सिर दर्द बना सवा लाख का इनाम बदमाश यूपी एसटीएफ ने कादीपुर के पास ढेर कर दिया। घटना स्थल से एक कार्बाइन व पिस्टल एटीएफ ने बरामद की है।

सोमवार की रात को लखनऊ एटीएफ के डिप्टी एसपी डी के शाही को जानकारी मिली कि गुफरान अपने एक साथी के साथ बाइक से कौशांबी  में घटना को अंजाम देने निकला है। सूचना मिलते ही एसटीएफ सक्रिय हो गयी।  सदर कोतवाली के कादीपुर के पास उसे व उसके साथी को ससुर खदेरी नदी किनारे घेर लिया गया। पुलिस से बचने के लिये गुफरान ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में गुफरान को गाेली लगी। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसटीएफ को मौके से एक अपाची बाइक , एक कार्बाइन,दस जिंदा कारतूस व सात खोखे बरामद किये।

पुलिस के अनुसार प्रतापगढ के कोतवाली के आजाद नगर निवासी गुरफाम शातिर अपराधी था। लूट ,हत्या के कई मामले उस दर्ज थे। वर्ष 2022 में गुफरान ने दिन दहाडे सुल्तानपुर में पेट्राेल पंप लूट की थी। गोली लगने से एक कर्मी भी घायल हुआ था। उसके बाद से उस पर पच्चीस हजार का इनाम  घोषित किया गया था। चर्चित तनवीर हत्याकांड और तांत्रिक  हत्याकांड में वह फरार चल रहा था। प्रयागराज आईजी ने  गुफरान की गिरफ्तारी पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *