Tue. Nov 24th, 2026

एसएसबी और वन विभाग ने की लंबी दूरी की गश्त

खटीमा। एसएसबी और खटीमा रेंज की टीम ने काला पुल के जंगल में संयुक्त अभियान के तहत पौध रोपण किया। इस दौरान रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ की गई। रेंजर एमसी जोशी ने बताया कि संयुक्त टीम ने लंबी दूरी की पैदल गश्त भी की। वहीं, सुरई रेंज के रेंजर राजेंद्र मनराल ने बताया कि अधिक दूरी की गश्त के तहत वन्यजीवों की गतिविधि और शिकारियों की उपस्थिति पर भी नजर रखी जाती है। इधर, बताया गया कि मुख्य वन संरक्षक अनूप मलिक का एक दिनी दौरा क्षेत्र में प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed