Thu. Nov 26th, 2026

बीडीसी बैठक में पेयजल समस्या के मुद्दे उठे

पौड़ी। कल्जीखाल ब्लॉक सभागार में हुई बीडीसी बैठक में सबसे अधिक मुद्दे पानी की समस्या के उठे। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य तुंदेड की सुमन देवी ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल समस्या बनी है। इस पर जलसंस्थान ने एक सप्ताह के भी पेयजल आपूर्ति बहाल करने की भरोसा दिया। ब्लॉक प्रमुख बीना राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में नैथाना महाकांत नैथानी, धारी के मदन सिंह रावत ने पानी के बिलों के भुगतान से संबंधित समस्या को उठाया। राकेश कुमार ने थापला डांडा को चिनवाड़ी डांडा पंपिंग योजना से जोड़ने के लिए कहा। ग्राम प्रधान बीरेंद्र लाल ने हाईस्कूल मिरचौड़ा में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह व ग्राम विकास अधिकारी दुर्गा प्रसाद भट्ट ने किया। बैठक में जिला विकास अधिकारी मनविंद कौर, सीईओ डॉ. आनंद भारद्वाज, तहसीलदार हरेंद्र खत्री, ब्लॉक प्रमुख संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, माधुरी देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed