Sat. Sep 26th, 2026

अल्मोड़ा में 1,610 विद्यालयों में रोपे जाएंगे आठ हजार पौधे

अल्मोड़ा। पर्यावरण संरक्षण के लिए शिक्षा विभाग आगे आया है। इसके लिए विभाग 16 से 23 जुलाई तक हरेला पखवाड़ा मनाएगा। इसके तहत जिले के 1,610 विद्यालयों में आठ हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। चिह्नित भूमि पर अमरूद, जामुन आदि प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे जिससे पर्यावरण संरक्षण समेत फल की उपलब्धता भी बढ़ेगी। हरेला पखवाड़े के दौरान जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में शिक्षा विभाग आंवला, संतरा, माल्टा, नीबू, सहजन, अमरूद, जामुन आदि प्रजाति के पौधों का रोपण करेगा। विभाग ने आठ हजार से अधिक पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया है। पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों की होगी। इस दौरान लोगों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा। सीईओ हेमलता भट्ट ने बताया कि सभी खंड शिक्षाधिकारियों और प्रधानाचार्यों को इसके निर्देश जारी किए हैं। सीईओ हेमलता भट्ट ने बताया कि वन और उद्यान विभाग पौधे उपलब्ध कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *