Mon. Aug 3rd, 2026

कसार वॉरियर्स ने जीता क्रिकेट का फाइनल

अल्मोड़ा। नगर के रैमजे मैदान में आयोजित योगेश तिवारी मेमोरियल टी-10 नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच कसार वॉरियर्स ने जीता। उसने जय गोलू सेवन को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर कसार वॉरियर्स ने निर्धारित 10 ओवर में 65 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी जय गोलू सेवन की पूरी टीम 51 रन ही बना सकी। कसार वॉरियर्स ने 14 रन से मुकाबला और ट्राॅफी जीती। मुख्य अतिथि भुवन तिवारी, गोविंद मटेला ने विजेता टीम को 21,000 रुपये और उपविजेता टीम को 11,000 रुपये पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। क्लब के अध्यक्ष सौरभ वर्मा और पंकज बिष्ट निर्णायक रहे। गिरीश धवन ने संचालन किया। मैच देखने के लिए कई मोहल्लों के दर्शक उमड़े। वहां पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, सभासद हेम तिवारी, अर्जुन बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, मुकेश नेगी, रक्षित तिवारी, सूरज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed