Thu. Aug 6th, 2026

साहित्यकार नरेंद्र कठैत को सम्मानित किया

पौड़ी। साहित्यकार नरेंद्र कठैत को उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान योजना के तहत भजन सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद पौड़ी लौटने पर गढ़कला सांस्कृतिक संस्था व परम पर्वतीय रंगमंच सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति ने उनका सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि नरेंद्र कठैत ने पौड़ी को साहित्य के क्षेत्र में अलग पहचान दिलाई है। जिला पंचायत के पुराने सभागार में आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकार वीरेंद्र पंवार ने कहा कि नरेंद्र कठैत लंबे समय से साहित्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं। इस दौरान पर नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति के सचिव गब्बर सिंह नेगी, त्रिभुवन उनियाल, योगंबर पोली, जगमोहन डांगी, अंजलि और डाॅ. वीपी बलोदी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed