Thu. Aug 6th, 2026

हरेला पर्व की तैयारियों में जुटा प्रशासन

पौड़ी। हरेला पर्व को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। पूरे जिले में यह कार्यक्रम होगा। बृहस्पतिवार को सीडीओ अपूर्वा पांडे ने विकास भवन सभागार में बैठक लेते हुए कहा कि जिले में हरेला पर्व के तहत पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों को इस अभियान में शामिल करने को कहा। साथ ही विभागों व संस्थाओं को पौधे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम मुक्ता मिश्रा, डीडीओ मनविंदर कौर, एसडीओ फॉरेस्ट लक्की शाह और बीईओ सावेद आलम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed