Fri. Oct 2nd, 2026

अस्पताल के लैब की जांच मशीन में आई तकनीकी खराबी

पिथौरागढ़। बीडी पांडे जिला अस्पताल के लैब में स्थापित मशीन में आई तकनीकी खराबी से जांच रिपोर्ट समय पर नहीं मिल पा रही है। इससे मरीजों को दिक्कत हो रही है। जिला अस्पताल की जांच लैब में पिछले कुछ समय से मशीन में दिक्कत आ रही है। अस्पताल प्रबंधन ने लैब में स्थापित पुराने एसी को भी ठीक किया गया। लेकिन जांच मशीन की समस्या पहले जैसी बनी रही। समस्या दूर नहीं होने पर अब देहरादून से तकनीशियन बुलाए गए हैं। तकनीशियनों ने बताया कि मशीन संचालन के लिए 22 डिग्री तापमान (ठंड) जरूरी है, लेकिन एसी में 16 डिग्री तापमान होने के कारण मशीन में दिक्कत आ रही है। लैब प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि जल्द ही लैब में नया एसी लगा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed