Sun. May 3rd, 2026

रोडवेज में 27 बुकिंग लिपिक को मिली पदोन्नति

हल्द्वानी। रोडवेज में बुकिंग लिपिक पद पर कार्यरत कर्मचारियों को सहायक यातायात निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। उत्तराखंड परिवहन निगम के नैनीताल परिक्षेत्र के सभी आठ डिपो के 27 बुकिंग लिपिक को पदोन्नति देकर सहायक यातायात निरीक्षक बनाया गया है। मंडलीय महाप्रबंधक पूजा जोशी ने 22 जुलाई को इसका आदेश जारी कर दिया है। इसके अनुसार रानीखेत, भवाली, काठगोदाम, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, रुद्रपुर, रामनगर, काशीपुर डिपो में तैनात बुकिंग लिपिक संतोष गिल, नवनीत कपिल, सरोज तिवारी, कमल पपनै, जनक कौर, गौरव साह, नीमा आर्या, लक्ष्मण रजवार, आनंद बिष्ट, गिरीश पांडे, संजय चौधरी, पूरन जोशी, जगदीश नेगी, जगदीश पुजारी, अनिल कुमार, सुरेंद्र सिंह, पूरन राणा, नंदी आर्या उमेश जोशी, मोइन हुसैन, नवीन सिंह, प्रकाश बिष्ट, मुकेश बुधानी, अशोक कुमार, मनोज बिष्ट, श्याम सिंह शाही, राकेश कुमार को पदोन्नति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *