Mon. Apr 27th, 2026

कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन से होगा राज्य का विकास : बहुगुणा

काशीपुर। चीनी उद्योग मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पशुपालन, मत्स्य पालन और गन्ना उत्पादन राज्य की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है। इन व्यवसायों से ही राज्य का विकास होगा और पलायन रुकेगा।
सोमवार को नवीन अनाज मंडी विश्राम गृह में मेयर ऊषा चौधरी, महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने मंत्री का स्वागत किया। बहुगुणा ने कहा 2024 चुनावी वर्ष है, इसलिए कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं। कहा कि देशभर में लंपी बीमारी से बड़ी संख्या में मवेशी मरे लेकिन राज्य सरकार की सतर्कता से राज्य में मामूली असर रहा। राज्य में 13 लाख पशुओं को वैक्सीन लगाई गई। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने चीनी मिल के बंद होते ही किसानों को पूरा भुगतान कर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में डेयरी उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। काशीपुर में जल्द आंचल कैफे खुलने जा रहा है। वहां पर भाजपा प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, सीमा चौहान, रविपाल, राहुल पैगिया, आशीष गुप्ता, डॉ. गिरीश तिवारी, प्रशांत पंडित आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *