Mon. Apr 27th, 2026

गदरपुर के दो दिवसीय खेलों का हुआ शुभारंभ

गदरपुर। उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना के तहत दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस, प्रधानाचार्य परशुराम दिवाकर ने शुभारंभ किया। 9 से 10 आयु वर्ग में सभी खेलों में अंकों के आधार पर एसएस पब्लिक स्कूल के आयुष वर्मा, 10 से 11 आयु वर्ग में एसएस पब्लिक स्कूल के दीपक सिंह, 11 से 12 आयु वर्ग में एसएस पब्लिक स्कूल अमृत, 12 से 13 आयु वर्ग में लायंस पब्लिक स्कूल के जीत ने पहला स्थान हासिल किया। 13 से 14 आयु वर्ग में रैड रोज कॉन्वेंट स्कूल ने अमन सिंह ठकुराठी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहां खेल प्रभारी मनोहर लाल, राजेंद्र सिंह, पंकज सिंह चौहान, डीपी सिंह, रमा छाबड़ा, मिनती रानी, लता सैनी, शालिनी आर्य आदि थे। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *