Tue. Sep 29th, 2026

गीता भट्ट और रोहित पंत सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी चुने गए

शहीद दुर्गामल्ल पीजी काॅलेज की विभागीय परिषद के अंतर्गत एमए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओ के सम्मान में विदाई समारोह हुआ। काॅलेज प्राचार्य डाॅ. डीसी नैनवाल ने कहा कि छात्र जीवन में शिक्षा के अलावा बहुत कुछ सीखा जाता है, जो भविष्य में मददगार साबित होता है। छात्र-छात्राओं को समाज की बेहतरी के लिए कार्य करना चाहिए। विभागाध्यक्ष डॉ. राखी पंचोला ने छात्रों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों से सकारात्मक विचारों को आत्मसात कर जूझने के लिए प्रेरित किया। समारोह में गीता भट्ट और रोहित पंत को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी चुना गया। कार्यक्रम में अर्चित, शीनू, अंकित, सुभाष मोहन, सूरज, सुषमा, स्वाति, सुमित, विजय शंकर, विशाखा, कंचन और पूजा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed