Thu. Nov 19th, 2026

स्नातक में प्रवेश की द्वितीय वरियता सूची जारी

गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए द्वितीय वरियता सूची जारी हो गई है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनीष डंगवाल ने बताया कि अभी तक तीनों संकायों में 1023 सीटों के सापेक्ष 675 ने प्रथम वरियता सूची के आधार पर प्रवेश लिया है। द्वितीय सूची में स्थान पाने वाले 29 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा कर सकते हैं। वहीं समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित सजवाण ने बताया कि जो अभ्यर्थी किसी कारण ऑनलाइन प्रवेश फार्म नहीं भर पाया हो वह 31 जुलाई तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन भर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *