Fri. Nov 27th, 2026

दून के युवाओं ने दुनिया की सबसे ऊंची सड़क पर दौड़ाई बाइक

दून के युवा भुवन्या मल्ल और ऋषिका शर्मा ने दुनिया की सबसे ऊंची सड़क लेह-लद्दाख के उमलिंग ला पास (मोटरेबल पास) पर बाइक दौड़ाकर। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड भी हासिल किया है। दोनों का दावा है कि यह कारनामा करने वाले वे दोनों सबसे कम उम्र के बाइकर हैं। डालनवाला निवासी 23 वर्षीय ऋषिका ने बताया, उन्होंने 14 दिन में 1234 किलोमीटर का सफर तय किया। बता दें कि उमलिंग ला पास 19,323 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इससे पहले भी ऋषिका और भूवन्या ने बाइक राइडिंग में कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed