Fri. May 1st, 2026

आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड के आठ जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली और बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात अगस्त तक प्रदेशभर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पांच अगस्त के बाद पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *