Fri. Nov 20th, 2026

परिवहन उपायुक्त दिनेश चंद्र पठोई ने स्वर्ण सहित दो पदक जीते

21वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में परिवहन उपायुक्त दिनेश चंद्र पठोई ने 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। साथ ही उन्होंने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता। इसके अतिरिक्त उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल, 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल एवं 50 मीटर फ्री पिस्टल स्पर्धा के नॉर्थ जोन के लिए क्वालीफाई भी किया। नॉर्थ जोन स्तरीय प्रतियोगिता इस साल दिल्ली में सितंबर में आयोजित की जाएगी। राणा इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग स्पोर्ट्स, पौंधा में आयोजित प्रतियोगिता के समापन पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नारायण सिंह राणा, प्रणव कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *