Sat. Aug 15th, 2026

चित्रकला, निबंध, भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

बागेश्वर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ जयंती के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ब्लाॅक स्तरीय चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रतिभा दिखाई। विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य दीपा उपाध्याय ने किया। चित्रकला प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में आनंदी एकेडमी के आयुष कुमार जूनियर वर्ग में राइंका बागेश्वर के प्रियांशु कुमार और सीनियर वर्ग में मोहित कुमार पहले स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में इशिका आर्या, जूनियर वर्ग में इशिका टम्टा और सीनियर वर्ग में गीतिका पंत सरस्वती शिशु मंदिर इंका बागेश्वर ने पहला स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के अश्वनी लोहनी, जूनियर वर्ग में गायत्री विद्या मंदिर की योगिता पांडेय और सीनियर वर्ग में राबाइंका की सुमन नेगी को पहला स्थान मिला। प्रतियोगिता के निर्णायक लता पंत, कमल कुमार, मीना मेहरा, प्रदीप बिष्ट, पल्लवी साह, विद्या, धर्मा थे। संचालन सरोज टम्टा ने किया। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed