Sat. May 30th, 2026

महाविद्यालय में ईवीएम और वीवीपेट का प्रशिक्षण दिया

पाटोदी | राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत ईवीएम व वीवीपेट का प्रशिक्षण दिया गया। उप निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी हेमाराम सोलंकी के निर्देशन में नव मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ईवीएम व वीवीपेट से मतदान कैसे होता हैं, इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मास्टर ट्रेनर श्रवण कुमार यादव व किशन लोहिया ने युवाओं को प्रशिक्षण दिया । ट्रेनर ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान का महत्व बताया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य भंवरलाल सहित विद्यार्थी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed