स्टेट ओपन स्कूल पूरक परीक्षा के आवेदन शुरू
पायला कला | राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर की पूरक परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ है। स्टेट ओपन से कक्षा 10 वीं व 12 वीं में अनुतीर्ण रहे विद्यार्थी अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होने वाली पूरक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। राउमावि पायला कला स्टेट ओपन स्कूल संदर्भ केंद्र प्रभारी बीजाराम ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी 9 सितंबर तक बिना विलंब तथा इसके बाद 14 सितंबर तक की अवधि में विलंब शुल्क के साथ अपना आवेदन जमा करा सकते है। ऐसे विद्यार्थियों को पूर्ववर्ती संदर्भ केंद्र पर ही उपस्थित होकर आवेदन करवाना होगा।
