Fri. Aug 14th, 2026

साक्षरता ही आदर्श समाज की नींव है : हेमा

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जीजीआईसी द्वाराहाट में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। इस दौरान शिक्षिका हेमा त्रिपाठी ने छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि साक्षरता ही आदर्श समाज की नींव है। यदि देश का हर व्यक्ति साक्षर होगा तो अपने आप विकास का पहिया दौड़ेगा। जीवन में सफलता के लिए शिक्षा जरूरी है। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने सभी छात्राओं और शिक्षिकाओं से लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed