Fri. Aug 14th, 2026

एमबीपीजी : पुस्तकालय से किताबें 11 से मिलेंगी

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में 11 सितंबर से स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय से किताबें निर्गत की जाएंगी। बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र सोमवार और मंगलवार, बीकॉम के छात्र बुधवार और बृहस्पतिवार, बीएससी के छात्र शुक्रवार और शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक पुस्तकालय से किताबें प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को फीस रसीद या कॉलेज परिचय पत्र, एक फोटो और आधार कार्ड लाना होगा।

गौरतलब है कि एमबीपीजी कॉलेज में एनईपी की पर्याप्त किताबें उपलब्ध नहीं हैं। बीते दिनों छात्र संघ पदाधिकारियों ने छात्र संघ कोष से दो लाख चालीस हजार रुपये की धनराशि दान की गई थी। इस धनराशि से महाविद्यालय प्रशासन ने बीएससी प्रथम सेमेस्टर की 705 किताबें खरीद ली हैं। नई शिक्षा नीति की पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध नहीं होने के कारण कई छात्रों को पुरानी पुस्तकों से ही काम चलाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed