Fri. Nov 20th, 2026

क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता : विधायक

बागेश्वर। नव निर्वाचित विधायक पार्वती दास ने खरही मंडल क्षेत्र में रैली निकालकर मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने लोगों को क्षेत्र के समुचित विकास का आश्वासन दिया। विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद विधायक दास सोमवार को देवलधार क्षेत्र में पहुंचीं। चौगांवछीना, पालड़ीछीना, काफलीगैर, रीठागाड़ क्षेत्र के गांवों में गईं। विधायक का क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। विधायक ने दिवंगत मंत्री चंदन राम दास के अधूरे कार्यों को पूरा करने की बात कही। इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री रवि करायत, जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, मंडल अध्यक्ष हेमा रौतेला आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *